उदयपुर में विदेशी महिला को सीने में गोली मारी , 3 युवक अस्पताल छोड़ कर भागे

उदयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । शहर में शनिवार सुबह विदेशी युवती के सीने में गोली मार दी गई। युवती को 3 लड़के प्रावइेट हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए। मामला संदिग्ध मानते हुए घायल को महाराणा भूपाल (MB) रेफर किया गया। वह शहर के उदयपोल स्थित होटल वीर पैलेस में ठहरी हुई है। पुलिस ने बताया कि थोगकॉट (24) नाम की युवती होटल से शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे निकली थी। वह थाईलैंड की रहने वाली है। पुलिस ने हॉस्पिटल और होटल जाकर मामले की जांच की। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि गोली किस लोकेशन पर और क्यों मारी गई। उन 3 लड़कों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, जो उसे हॉस्पिटल में छोड़ गए थे। थोगकॉट के साथ होटल में उसकी एक दोस्त भी रुकी है। दोनों ने रात करीब साढ़े 8 बजे खाना खाया था। शुक्रवार रात 1.30 बजे वह होटल से नीचे उतरी और 1.31 बजे बाहर खड़ी एक टैक्सी से रवाना हो गई। वह बाहर क्यों गई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। गोली से घायल थाईलैंड की युवती को 3 लड़के गोगुंदा हाईवे पर भीलों का बेदला स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए थे। इसके बाद तीनों लड़के गायब हैं। हालात संदिग्ध लगा तो प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने युवती को एमबी हॉस्पिटल रेफर किया था। पुलिस मामले की जांच के लिए होटल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सामने आया कि युवती इसके बाद की जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस आसपास के भी फुटेज खंगाल रही है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!