भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुनिया का बांसवाडा – डूंगरपुर दौरा , रतनपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्त्ता द्वारा स्वागत
डीपी न्यूज़ : नरेश भोई
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया अपने बांसवाडा जिले के एक दिवसीय दौरे को लेकर गुजरात सीमा से डूंगरपुर जिले में प्रवेश किया।राजस्थान की सीमा में रतनपुर पहुँचने पर काफी देर से उमस भरी तेज गर्मी में स्वागत के लिए पलक पावड़े बिछाए खड़े जिले के भाजपा पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का भव्य स्वागत किया।

डूंगरपुर जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं किये गए स्वागत के बाद पुनिया का शहर के तहसील चौराहे पर भी भव्य स्वागत भाजपाई द्वारा किया गया।तहसील चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम के पश्चात पुनिया ने बाँसवाड़ा जिले की ओर प्रस्थान किया।बांसवाडा जिले में पूनिया पूर्व विधायक जीतमल खांट की पहली बरसी में शामिल होकर उदयपुर प्रस्थान करेंगे।
