ऋषभदेव : 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत 3 वांछित अपराधी गिरफ़्तार
ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय थाना पुलिस ने 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत 3 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 3 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।
सोमवार को 2 वारंटी प्रताप सिंह पिता धुलसिंह निवासी टोकर थाना कल्याणपुर , पुंजालाल पिता हुरमा मीणा निवासी घोड़ासर जाट फला थाना कल्याणपुर एवं मंगलवार को 1 स्थायी वारंटी शंकरलाल पिता थावरा चौधरी ( कलाल ) निवासी परसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है । उक्त स्थायी वारंटी प्रताप सिंह सन 2014 , पुंजालाल सन 2019 , शंकरलाल सन 2014 से वांछित हैं ।
पुलिस टीम :
1. घनश्याम सिंह थानाधिकरी पुलिस थाना ऋषभदेव
2. विनोद कुमार हेड कांस्टेबल
3. गोविंद खराड़ी कॉन्स्टेबल
4. शिवप्रकाश कॉन्स्टेबल
