लोकसभा चुनाव 2024 : उदयपुर भाजपा प्रत्याशी रावत पहुंचे ऋषभदेव, किए भगवान ऋषभदेव के दर्शन
ऋषभदेव,शुभम जैन । उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मन्नालाल रावत बुधवार को ऋषभदेव पहुचेे । यहां उन्होंने ऋषभदेव भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । रावत के ऋषभदेव पहुंचने पर धर्मशाला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा माला पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया । दर्शन पश्चात रावत जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत खेरवाड़ा रवाना हुए ।

इस दौरान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,पूर्व विधायक नानालाल अहारी,सुंदरलाल भाणावत, नारायण कलासुआ,शीतल भाणावत,गोपाल सोमपुरा, काऊवा राम मीणा, प्रवीण भोई,अभिषेक जैन , तरुण टेलर ,सनद जैन, बद्री रावल , लक्ष्मीलाल दोवड़िया,रीना अहारी, पारस वाणावत,पोपटलाल सुथार एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
