कांग्रेस ने उदयपुर के कलेक्टर रहे ताराचंद को बनाया प्रत्याशी , उदयपुर लोकसभा में दो अफसरों के बीच होगा मुकाबला

उदयपुर के कलेक्टर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी ताराचंद मीणा अब उदयपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस की जारी सूची में आईएएस ताराचंद मीणा को नए चेहरे के रूप में उदयपुर से उतारा है। पिछले चुनावों में लगातार यहां से रघुवीर सिंह मीणा कांग्रेस के चेहरे थे।

ताराचंद मीणा इस समय जयपुर में है। उनका नाम लिस्ट में आते ही उदयपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और उनके परिचितों ने मोबाइल पर शुभकामनाएं दी। मीणा चुनाव लड़ने का मन पहले ही बना चुके थे। कांग्रेस ने उनको टिकट को लेकर इशारा भी कर दिया था।

मूलत: पाली के है रहने वाले

60 साल के ताराचंद मीणा मूलत: पाली जिले से आते है और वे बीए पास है। वे जनवरी 2022 में चित्तौड़गढ़ कलेक्टर के पद से स्थानांतरित होकर उदयपुर कलेक्टर के पद पर आए। यहां वे जुलाई 2023 तक रहे और यहां से उनका तबादला जनजाति आयुक्त के पद पर हुआ।

जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में उनको एपीओ कर दिया गया था। मीणा ने जनवरी महीने में ही स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन कर दिया था। उदयपुर में रहते हुए उन्होंने कोटड़ा की तस्वीर बदलने के लिए मिशन कोटड़ा अभियान भी शुरू किया था।

मीणा को कांग्रेस ने बनाया चेहरा

उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कलेक्टर बनने के बाद से ताराचंद मीणा यहां इस संसदीय सीट के आदिवासी क्षेत्र में सक्रिय हो गए। उन्होंने झाड़ोल-कोटड़ा में आदिवासी बेल्ट पर फोकस किया था। उनका झाडोल विधानसभा सीट से भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नाम चला था। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास है।

दोनों अफसरों के बीच मुकाबला

उदयपुर सीट पर अब भाजपा और कांग्रेस के दोनों अफसर उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। भाजपा ने अतिरिक्त परिवहन आयुक्त मन्नालाल रावत और कांग्रेस ने आईएएस ताराचंद मीणा को उतारा। दोनों के बीच यहां मुकाबला होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!