श्रीराम कॉलेज ऑफ टीचर्स एज्यूकेशन के भावी शिक्षकों ने शहर में स्वच्छ भारत एवं मतदाता जागरूकता हेतु निकाली रैली,किया नुक्कड़ नाटक
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ टीचर्स एज्यूकेशन उदयपुर के भावी शिक्षकों ने शहर में स्वच्छ भारत एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली।इसके माध्यम से छात्रों ने लोगों को स्वच्छता एवं मतदान के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय के निदेशक लोकेश चौधरी व डॉ भावना चौधरी एवं महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ प्रकाशलता कोठारी ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।भावी शिक्षकों ने देश को स्वच्छ बनाने एवं समाज को जागरूक करने के अभियान में सभी व्यक्तियों से मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी रंजना नन्दवाना एंव दलेल सिंह झाला ने विद्यार्थियों को भयमुक्त वातावरण में मतदान करने एंव स्वच्छता की शपथ दिलायी।रैली में विद्यार्थी अपने हाथों में बैनर लिए जिस पर अधिक से अधिक स्वच्छ भारत एंव मतदान करने से सम्बन्धित नारे लिखी हुई तख्तियाँ लिए हुए चल रहे थे। डॉ नवीना नागौरी के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोकतंत्र के निकाली पर मतदान करने एंव देश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।यह रैली आयड़,गोकुलपुरा व आसपास की गलियों से होकर पुनः महाविद्यालय में जाकर सम्पन्न हुई।रैली को सफल बनाने में सपना शर्मा,अनीता चौधरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
