सोम कागदर बांध से जल वितरण संबंधी बैठक आयोजित,अलग-अलग चरणों में होगा जल वितरण
सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सोम कागदर बांध द्वारा रबी फसल के लिए किसानों को पानी देने के लिए जल वितरण संबंधी बैठक ऋषभदेव नगरपालिका टाउन हॉल में संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर सलूंबर प्रताप सिंह, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार टेपण, अधिशाषी अभियंता हेमंत पंड्या, अधिशाषी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी बने सिंह मीणा, उपखंड अधिकारी ऋषभदेव यतीन्द्र पोरवाल एवं कमांड क्षेत्र के काश्तकार उपस्थित थे।
आरंभ में अधीक्षण अभियंता द्वारा समस्त काश्तकारो को सोम कागदर बांध के तकनीकी आंकड़े एवं वर्तमान में बांध की पूर्ण भराव क्षमता तक भरे होने की जानकारी दी गई। इसके पश्चात समस्त उपस्थित अधिकारी एवं काश्तकारों की सहमति से 10 नवंबर 2023 से कुल 93 दिवस के लिए नहर का संचालन किया जाना तय किया गया, जिसमें ओरवण, प्रथम पाण, द्वितीय पाण एवं तृतीय पाण के लिए नहर में क्रमशः 10 नवम्बर-2023 से 12 दिसंबर-2023 तक कुल 33 दिवस, 21 दिसंबर-2023 से 12 जनवरी-2024 तक कुल 23 दिवस, 21 जनवचरी-2024 से 12 फरवरी-2024 तक कुल 23 दिवस एवं 20 फरवरी-2023 से 04 मार्च- 2023 तक कुल 14 दिवस के लिए नहर खोली जानी प्रस्तावित की गई। इसके पश्चात संभागीय आयुक्त द्वारा नहर संचालन से पूर्व नहर की पूर्ण रूप से सफाई एवं मरम्मत करवाने के आवशयक दिशा निर्देश दिए।
