पर्वों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलूम्बर जिले में 22 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी,23 को महानवमी एवं 24 अक्टूबर-2023 को विजयादशमी पर्वों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

जिला मजिस्ट्रेट प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश में पुलिस थाना क्षेत्र सलूम्बर,गींगला,तहसीलदार सलूम्बर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है वहीं थाना क्षेत्र झल्लारा के लिए तहसीलदार झल्लारा,थाना क्षेत्र लसाड़िया के लिए तहसीलदार लसाड़िया, थाना क्षेत्र सराड़ा, परसाद व जावर माइंस केे लिए तहसीलदार सराड़ा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है व उक्त संबंधित क्षेत्रों के लिए वृत्त अधिकारी लगाये हैं। इनके अलावा उपखण्ड मजिस्ट्रेट सलूम्बर, लसाड़िया, सेमारी, सराड़ा को अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के अनुसार नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट ड्यूटी के दौरान जिला मजिस्ट्रेट सलूम्बर से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखेंगे तथा महत्वपूर्ण घटना की सूचना से तुरंत अवगत कराएंगे।

इसी के साथ जिला पुलिस अधीक्षक सलूम्बर को समुचित यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस जाब्ता तैनात करवाने, आयुक्त नगर परिषद् को समुचित सफाई, आवारा पशुओं की धरपकड़ एवं नियमानुसार कार्यवाही करने, अग्निशमन व्यवस्था रखने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एम्बूलेंय मय स्टाफ, पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात करवाने के निर्देश दिये गये हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!