राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई आयोजित,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार रिटर्निंग अधिकारी (एस डी एम.) सुरेंद्र बी पाटीदार की अध्यक्षता व सहायक रिटर्निंग अधिकारी ( तहसीलदार) डॉ. मयूर शर्मा के निर्देशन में उपखण्ड कार्यालय के सभागार में विधान सभा क्षेत्र के समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों को “आदर्श आचार संहिता” नांमाकन प्रक्रिया, निर्वाचन व्यय संबंधी प्रावधान, सिंगल विंडो सिस्टम, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया द्वारा चुनाव प्रचार, राष्ट्रीय ध्वज / भूमि भवन / स्थान आदि के उपयोग, विरुपण संबंधी प्रावधान होम वोटिंग (80+ आयु एंव 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता), CVIGIL एप आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी

प्रदान करते हुए सभी शंकाओं व समस्याओं का समाधान किया गया। इस बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को BLO सूची के साथ आवश्यक दस्तावेज तथा प्रारूपों की प्रति प्रदान की गई। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा स्वतंत्र / निष्पक्ष मतदान कराने की अपील के साथ ही सभी से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने की आशा व्यक्त की गई । रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति कार्य आदि से अवगत कराया गया।

बैठक में बृज भूषण सिंह प्रभारी लेखा दल, अनुमति प्रकोष्ठ सहप्रभारी राजेश जोशी, आदर्श आचार संहिता सह प्रभारी डॉ. गोविन्द सिंह शक्तावत, मिडिया प्रकोष्ठ प्रभारी कपिल मेहता व चुनाव व्यवस्था प्रभारी परितोष शर्मा आदी प्रकोष्ठ प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!