सराडा : 10 दिन की आराधना के बाद डीजे पर नाचते गाते गणपति बप्पा को किया विदा
सराड़ा, विनोद मेघवाल । गुरुवार को गणपति बप्पा हम सब से विदा हो गए । सराड़ा के समस्त ग्रामवासियों ने जिन्होंने अपने अपने घरों में गणेश जी मूर्तियां स्थापित की,मुख्य गांव की गणेश जी प्रतिमा और साथ ही प्रजापत समाज के द्वारा स्थापित गणेश जी प्रतिमा आदि का मुख्य बाजार होते हुए बैंड बाजा के साथ जुलूस निकाला गया।अंत में लालर तालाब पर समस्त प्रतिमाओं का विर्सजन किया गया।पुलिस प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा।मुख्य गांव की प्रथम बड़ी गणेशजी प्रतिमा नंद लाल पटेल सराड़ा के द्वारा होली चौक के राधे कृष्णा, अंबाजी मंदिर के प्रांगण में स्थापित की गई थी।दूसरी प्रतिमा प्रजापत समाज के द्वारा प्रजापत मोहल्ले में स्थापित की गई थी।और साथ ही कही ग्रामवासियों ने अपने अपने घरों और प्रतिष्ठान पर भी मूर्तियां स्थापित की गई थी इन सभी का 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ गणेश उत्सव आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी अनंत चतुर्दशी को खत्म हो गया।जिन लोगों ने 10 दिनों के लिए गणेश मूर्तियों की स्थापना की थी,वे आज शुभ मुहूर्त में बप्पा को विदा कर दिए गए।10 दिनों के गणेश उत्सव का आज एक साथ समापन हो गया।
