मालवीय लौहार समाज सगतड़ा सेरा, छप्पन चौखला के द्वारा श्री लक्ष्मीनारायणजी मन्दिर चावण्ड में मीटिंग आयोजित

सराड़ा,विनोद मेघवाल । समस्त मालवीय लौहार समाज सगतड़ा सेरा, छप्पन चौखला के द्वारा श्री लक्ष्मीनारायणजी मन्दिर चावण्ड में दोपहर में 1 बजे से शाम: 5 बजे तक जनरल सामाजिक मिटिंग का आयोजन किया गया। दिनेश लौहार सराड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामाजिक मीटिंग में सभी पंचो की सर्वसम्मति से एक नई कार्यकारणी का गठन किया गया। इस मीटिंग में हर महीने की पूर्णिमा को शाम: 5 बजे सामाजिक मीटिंग के साथ ही सपरिवार आकर संध्या कालीन आरती में शामिल होना व प्रतिघर मासिक 100/- रुपये समाज विकास कोष में जमा करवाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यकारणी को बनाने का मुख्य उद्देश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधते हुए मन्दिर की नियमित व स्थाई देख-रेख, पूजा-पाठ, रंग-रोगन, साफ-सफाई, रिपेयरिंग, सुरक्षा व सुन्दरता बनाये रखना व समाजसुधार हेतु भविष्य में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर उन्हें लागू करना होगा। जिसमे कपड़े-बर्तन व अन्य किसी भी प्रकार के उपहार लेना-देना बन्द करना एवँ कई अनावश्यक आयोजनों, परम्पराओ को बन्द या संसोधन करना व उसमे हो रहे अनावश्यक खर्च को सीमित कर भविष्य में आर्थिक बोझ को कम करने जैसे कई विषय पर चर्चा हुई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!