सिसोदिया श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सलूंबर जिला संरक्षक मनोनीत
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ नितेश पटेल । श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामडी,उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार के निर्देशन में सलूंबर जिला अध्यक्ष केसर सिंह द्वारा मेंवल क्षेत्र के जावद गांव के जवान सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सलूंबर जिले के संरक्षक मनोनीत किए हैं।इस पर करनी सैनिको को और मेवल क्षेत्र के ग्रामीणों ने जवान सिंह को सोशल मीडिया पर और फूल माला लाद कर स्वागत किया है।
जवान सिंह ने बताया कि करनी सैनिको ने मुझ पर जो भरोसा किया है उसे पर मैं सर्व समाज के हितों के लिए कार्य कर संगठन का उत्तरोत्तर वृद्धि करने का प्रयास करूंगा।बता दें जवान सिंह द्वारा जावद स्थित कल्लाजी नवयुक मंडल का अध्यक्ष रहकर मंदिर का सर्वांगीण विकास करने में अहम भूमिका अदा की है।
