गणेशोत्सव के लिए हस्तनिर्मित बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमा

सलूंबर,विनोद कुमार रैगर । गणेश चतुर्थी से लेकर गणपति विसर्जन तक आठ दिवसीय चलने वाले महोत्सव को लेकर कई नवयुवक मंडल तैयारियों में लगे हुए है सलूंबर में मुख्यत बड़े गणपति होली चौक पर गणेश महोत्सव का कार्यक्रम होता है और पूरे सलूंबर में कई वार्डो में अलग अलग गणेश महोत्सव मनाया जाता है और कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं सलूंबर के पास स्थित गांव बस्सी में गणेशलाल टेलर और परिवार ने अपने हाथो से मिट्टी से निर्मित सुंदर गणेश प्रतिमा बनाई है उन्होंने बताया की विसर्जन पर मिट्टी से निर्मित मूर्ति पानी में गुल जाती है जबकि अन्य मूर्तियां गुल नही पाती है जो तालाब,नदी और जलाशय के उचित नहीं है, मूर्ति को बनाने में लक्षिता टेलर,डिंपल टेलर,वैभव टेलर,गुंजन और रुक्मणि टेलर, रमेश टेलर, मंजू टेलर का सहयोग रहा

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!