ग्राम पंचायत देवपुरा के 2 छात्र का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलुम्बर जिले के जयसमंद पंचायत समिति के ग्राम पंचायत देवपुरा के 2 छात्र अरुण मीणा और कालू लाल मीणा का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।
67वी जिला स्तरीय छात्र – छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।जिसमे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवपुरा के 2 छात्र अरुण मीणा और कालूलाल मीणा का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।ये दोनों खिलाड़ी हनुमानगढ़ में 19 से 23 तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सलूंबर जिले का प्रतिनिधत्व करेंगे।
