प्रदेश सरकार जनता को गुमराह करने के लिए रेवड़िया बांटने का काम कर रही : भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा सयोजक उंराव

ऋषभदेव,शुभम जैन । भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को ऋषभदेव पहुंची । जहा स्थानिय भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत सत्कार किया गया एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया गया । जनसभा को संबोधित करते हुए यात्रा के संयोजक सांसद समीर उरांव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी, दलित व पिछड़े वर्ग की विरोधी है। इस सरकार के कार्यों व नीतियों से आम जनता परेशान है।

 

आगामी चुनाव में इस सरकार को जनता सब्क सिखाएगी। सनातन धर्म को आईना दिखाने वाली कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बिगाडा, भ्रष्टाचार, अपराध के साथ ही जंगल जमीन छीनने का काम किया है। प्रदेश में बिजली व पानी का संकट खड़ा है। सरकार जनता को गुमराह करने के लिए रेवड़िया बांटने का काम कर रही है। यात्रा संयोजक चुत्री लाल गरासिया, सह संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ नेता पारस जैन , भाजपा ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष नारायण कलासुआ, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल डामोर, पूर्व सरपंच शिवलाल आहारी, पूर्व उप सरपंच शीतल भाणावत, विधानसभा संयोजक के सी शर्मा आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!