ऋषभदेव में चोर बेखौफ : बीती रात दो दुकानों के ताले तोड़े , दिनदहाड़े महिला के हाथ से पर्स छीन कर भागा बदमाश

ऋषभदेव में पुलिस सतर्कता की पोल रोजाना होने वाली चोरी की वारदातें खोल रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी सक्रिय बदमाश चोरी की वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे है। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों को डर लगने लगा है। दुकान और मकानों को बदमाश निशाना बना रहे है। बुधवार बीती रात ऋषभदेव नगर में पगल्याजी रोड स्थित दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया । दो दुकानों के ताले तोड़े और दीवार पर गड्ढा करने की कोशिश की । दुकान के पीछे स्थित मकान मालिक के चिलाने पर चोर भाग गए है । वही गुरुवार को दिन दहाड़े दोपहर 2 बजे एक बदमाश मन्दिर दर्शन करने आए यात्री के हाथ से पर्स छीन कर भाग गया । आए दिन हो रही चोरियो से नागरिकों में रोष व्याप्त है । नगरवासियों का कहना है की आए दिन चोरिया हो रही है और पुलिस सो रही है बड़ी बड़ी चोरिया हुई लेकिन पुलिस अभी भी खाली हाथ है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!