सुधा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल रेंज में रजत पदक एवं 10 मीटर एयर पिस्टल रेंज में स्वर्ण पदक जीता
42वॉ नॉर्थ जोन शुटिंग चैंपियनशिप 2023 न्यु दिल्ली में सुरज कुंड डा. करणी सिंह शुटिंग रेंज तुगलकाबाद में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की और से 26 अगस्त से 8 सितंबर 2023 आयोजित की गई। सुधा कुमारी भंवरा ने बधिर महिला वर्ग 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल रेंज रजत पदक एवं 10 मीटर एयर पिस्टल रेंज 400 में से 369 अंक स्वर्ण पदक जीता। उनके पति प्रवीण कुमार भंवरा ने बताया की सुधा कुमारी को 32 वां ऑल इंडिया जी. वी. मावलंकार शुटिंग चैंपियनशिप पिस्टल रेंज आसनसोल राइफल क्लब चांदमारी, पश्चिम बर्धमान (वेस्ट बंगाल) में भाग लेगी।
