जन्माष्टमी पर केनवास पर उतारी राधा कृष्ण की रासलीला

सराड़ी । कृष्ण जन्माष्टमी पर सलूंबर जिले में कई कार्यक्रम संपन्न हुए कही पर भजन संध्या तो कही दही हांडी का कार्यक्रम किया गया वही ग्रामीण क्षेत्र की न्यू स्टेप एकेडमी अभिषेक सोनी छात्र द्वारा केनवास पर राधा कृष्ण की रासलीला को उतार कर सजीव चित्रण किया जो की आस पास के लोगो मे चर्चा का विषय रहा छात्र को जब पेंटिंग के बारे में पूछा गया तो बताया की उनकी प्रारंभ से ही इसमें रुचि है और कई विषय पर उन्होंने पेंटिग कर कला प्रदर्शित की।
