मावली घरों में लड्डूगोपाल को श्रंगार कर भोग लगाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मन्दिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।घरों में लड्डूगोपाल को नए नए वस्त्र पहनाकर भोग लगा कर आरती की गई। इधर घरों में लड्डूगोपाल के लिए मच्छरदानी लगे बेड, मॉर्डन सोफा, सिहासन, साफा,मुकुट,बालो से शुशोभित कर के जन्माष्टमी का पर्व मनाया।कस्बे के फहतनगर रॉड पर स्थित नीलकंठ महादेव के भव्य श्रंगार कर मन्दिर पर श्री कृष्ण की झांकी बनाई।भोलेनाथ के विशेष श्रंगार को देखने भीड़ उमड़ी। इधर आसपास के गाँवो में थामला, पलाना, भीमल, सालेरा, बड़ियार, साकरोदा सहित सभी गाँवो में जन्माष्टमी का पर्व बड़ा धूम्रपान से मनाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!