बुनकर को मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान सद्भावना सम्मान

बांसवाड़ा,जितेन्द्र पंचोली । मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा आयोजित समारोह में जिले के प्रगति ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के सचिव कोदरलाल बुनकर को राज्य स्तरीय सद्भावना सम्मान से नवाजा गया। बिनेट मंत्री महेश जोशी, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा एवं मशवसे संस्थापक अध्यक्ष केएल वर्मा ने बुनकर को सम्मानित किया। वर्मा ने बताया कि देश में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर काम कर रही संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं धर्मगुरुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों को शॉल औढ़ा, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ध्यान रहे कि प्रगति ग्रामीण विकास सेवा संस्थान लंबे समय से जिले में कार्य कर रही है। इस अवसर पर समाजसेवी ओंकारलाल बुनकर सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!