सेमारी में उपखण्ड अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण
सेमारी,जितेंद्र पंचोली । सलूम्बर जिले के सेमारी नगर के उपखण्ड कार्यालय में लंबे अरसे से रिक्त पड़े पद पर आज एसडीएम मोनिका जाखड ने पदभार ग्रहण किया,इस मौके पर सराड़ा तहसीलदार कीर्ति भारद्वाज व नायाब तहसीलदार डुंगरलाल प्रजापत उपस्थित रहे, सेमारी उपखण्ड क्षेत्र के समस्त आर आई एवम पटवारियों सहित कार्यालय में उपस्थित स्टाफ ने एसडीएम का माला पगड़ी उपरणा पहनाकर व श्री फल भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया,साथ ही सेमारी उपखण्ड क्षेत्र का पदभार संभालने को लेकर शुभकामनाये दी,एसडीएम मोनिका जाखड ने आरआई व पटवारियों से चर्चा करते हुए सेमारी उपखण्ड क्षेत्र के पटवार मंडलो की जानकारी ली,एवम कार्यालय के सभी कार्मिकों से परिचय व कार्यो की जानकारी ली,इस अवसर भू-अभिलेख निरीक्षक सुभाष मीणा, देवीलाल दिलीप मीणा, त्रिलोक मीणा,कोमल राठौड़,धुलेश्वर मीणा, महेंद्र पटेल व चुनाव शाखा में कार्यरत शिक्षक राकेश मीणा उपस्थित रहे।
