अखिल भारतीय रैगर महासभा ब्लॉक सहाड़ा की आमसभा एवं कार्यकारिणी का हुआ गठन

गंगापुर, विनोद कुमार रैगर । सहाड़ा चौराहा के पास स्थित प्राचीन बावड़ी के बालाजी मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजी.) ब्लॉक सहाड़ा की आम सभा में सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया अखिल मेवाड़ रैगर महासभा के सहाड़ा तहसील अध्यक्ष ईश्वरलाल दूरिया,अरनिया ने बताया कि मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति (मुख्यालय) मातृकुंडिया के अध्यक्ष नाथू लाल तरुंगलिया की अध्यक्षता एवं रेगर महासभा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष कैलाश देवतवाल के मुख्य आतिथ्य,श्री सुखदेव जेलिया के विशिष्ट आतिथ्य तथा संपूर्ण जिला कार्यकारिणी एवं समाज के गणमान्य प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय रैगर महासभा ब्लॉक सहाड़ा की कार्यकारिणी का गठन किया गया अतिथियों का तिलक, माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा नवगठित कार्यकारिणी एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये तथा सभी का तिलक एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल भोजपुरिया, महासचिव लालाराम चंदोलिया,कोषाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, महामंत्री राजू कासोटिया,सुखदेव जेलिया, भैरूलाल सुंखरिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमेंद्र फुलवरिया,रतन लाल सेरसिया, गेहरी लाल फुलवरिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरलाल दूरिया ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए अखिल भारतीय रेगर महासभा सहाड़ा नवगठित ब्लाॅक कार्यकारिणी अध्यक्ष-ईश्वरलाल दूरिया,उपाध्यक्ष-शंकरलालशेरसिया,उपाध्यक्ष-कैलाशफुलवारिया,महासचिव-किशन शेरसिया,सचिव-सुरेशचंद्र बाशीवाल,सचिव-गेहरीलाल फुलवारिया संयुक्तसचिव राजकुमारओलेडिया,संयुक्त सचिव जगदीश चंद्र चंगेरीवाल,प्रचार-प्रसार सचिव-विनोद कुमार तरुंगलिया,प्रचार-प्रसार सचिवसोहनलाल फुलवारिया ,कोषाध्यक्ष हेमराज फुलवरिया ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यबंशीलाल शेरसिया,देवीलाल सूंखरिया ,रोशन लाल फुलवरिया,किशनलाल सूंखरिया,भैरूलाल फुलवरिया, मदनलाल कासोटिया,रतनलाल शेरसिया प्यार चंद सकरवाल,मोहनलाल खमोकरिया, गोपीलाल बडारिया ,मदनलाल डडवाड़िया सभी गणमान्यजनों,अतिथियों एवं युवा साथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद बंसीलाल सेरसिया ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!