अखिल भारतीय रेगर महासभा ब्लॉक-सहाडा़ की प्रथम आम सभा का आयोजन एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन

भीलवाड़ा । अखिल भारतीय रेगर महासभा ब्लॉक-सहाडा़ की प्रथम आम सभा का आयोजन एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन दिनांक 13-08-2023, रविवार को सहाडा़ चौराहा स्थित बावड़ी के बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। अखिल भारतीय रेगर महासभा ब्लॉक-सहाड़ा के तहसीलअध्यक्ष श्री ईश्वरलाल दूरिया, अरनिया ने बताया कि अखिल भारतीय रैगर महासभा तहसील सहाड़ा की प्रथम आम सभा एवं कार्यकारिणी का गठन अखिल मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति (मुख्यालय)मातृकुंडिया के अध्यक्ष श्रीमान नाथू लाल जी तरुंगलिया,कचनारिया की अध्यक्षता एवं अखिल भारतीय रेगर महासभा जिला-भीलवाड़ा के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश देवतवाल के मुख्य आतिथ्य, एवं समस्त जिला कार्यकारिणी तथा समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में किया जाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा साथ ही सामाजिक जागृति,शिक्षा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम एवं सामाजिक उत्थान हेतु चर्चा एवं विचार विमर्श किया जाएगा अध्यक्ष द्वारा सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु समाज जनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
