77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह है बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विनोद कुमार रेगर
माणक नगर (गंगापुर)-माणक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माणक नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह है बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुर बंजारा ने की व मुख्य अतिथि जय सिंह गाडरी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत करके संविधान की उद्देशिका व मूल कर्तव्यों का वाचन किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व पूर्ण सहयोग प्रदान किया श्री शंकर नर्सिंग सेवा केंद्र डायरेक्टर प्रकाश रेगर की तरफ से आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया मंच संचालन शंकर लाल रेगर ने किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम रीना खटीक व कृष्णा शर्मा के सानिध्य में हुआ। पीटी परेड का संचालन श्री मनजीत सिंह मीणा , गोपाल लाल दाधीच व मनीष कुमार दाधीच ने किया अंत में संस्था प्रधान कैलाश चंद्र कचौलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। आगंतुऔ को अल्पाहार तथा विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण किया गया।
