जर्जर स्कूल भवन पर शिक्षा विभाग का पुनः निरीक्षण, नोटिस जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की टीम द्वारा आज शाहपुरा स्थित एक निजी स्कूल का पुनः निरीक्षण किया गया। यह स्कूल पिछले लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, जिसे लेकर पूर्व में विभाग द्वारा कई आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे।जिसमें पांच क्षतिग्रस्त कक्षा कक्षों को तुरंत डिस्मेंटल करने सहित अन्य सुझाव दिए गए थे

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा विभाग द्वारा बताए गए किसी भी बिंदु की पालना नहीं की गई है। स्कूल भवन की स्थिति पहले से और अधिक खतरनाक प्रतीत हुई। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बच्चों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ बताया है।

विभाग ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रबंधन को पुनः नोटिस जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!