उदयपुर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर सुसाइड किया : पत्नी का गला घोटा,बच्चों को जहर दिया,खुद फंदे से लटका

उदयपुर में युवक ने दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया। घटना हिरण मगरी थाना इलाके के प्रभात नगर की शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है।

हिरन मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- रवि सचदेवा के मकान में दिलीप चितारा किराए से परिवार के साथ रहता था। रात से उसके कमरे का गेट बंद था। पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा।

कमरे में दिलीप चितारा फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे।

पुलिस ने बताया कि दिलीप चितारा (40) ने पत्नी अलका ( 37) की तार से गला घोंटकर हत्या की। वहीं खुशबीर (3) औरमनवीर (10) को जहर देकर मार दिया।

पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था।

मृतक के चाचा माणक चितारा ने बताया- करीब 5 से 6 महीने पहले भतीजे ने कर्ज का जिक्र किया था। मैंने उसे कहा था कि मकान बेचकर कर्जा उतार दे। उसके बाद कभी इस बारे में बात नहीं हुई। कुछ दिन पहले भी मैं उसकी दुकान पर जाकर मिला था। उससे पारिवारिक बातचीत हुई थी।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!