अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर केंद्र सरकार का एक्शन,Ullu-ALTT समेत 24 OTT प्लेटफॉर्म बैन
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अश्लील कंटेंट प्रसारित करने वाले 24 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है। ये ऐप्स एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) को इन OTT ऐप्स-वेबसाइट्स को ब्लॉक करने को कहा है।
प्रतिबंधित 24 OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची
- ULLU
- ALTT
- Big Shots App
- Jalva App
- Wow Entertainment
- Look Entertainment
- Hitprime
- Feneo
- ShowX
- Sol Talkies
- Kangan App
- Bull App
- Adda TV
- HotX VIP
- Desiflix
- Boomex
- Navarasa Lite
- Gulab App
- Fugi
- Mojflix
- Hulchul App
- MoodX
- NeonX VIP
- Triflicks
इससे पहले मार्च 2023 में सरकार ने अश्लील कंटेंट को लेकर 18 OTT प्लेटफॉर्म पर बैन लगाया था साथ ही 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स भी ब्लॉक कर दिए थे। इससे पहले इन OTT ऐप्स को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद इनके कंटेंट में किसी तरह का सुधार नहीं पाया गया।
चार कानूनों के तहत OTT ऐप्स पर बैन
- IT एक्ट, 2000 (धारा 67)- इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट प्रकाशित या फैलाना कानूनी अपराध है।
- IT एक्ट, 2000 (धारा 67A)- इंटरनेट पर सेक्सुअल एक्टिविटी से जुड़ा वीडियो या कंटेंट पोस्ट करना गैरकानूनी है।
- BNS 2023 (धारा 294)– सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करना या गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना दंडनीय अपराध है।
- महिलाओं के अश्लील (निषेध) एक्ट 1986 (धारा 4)- किसी भी माध्यम से महिलाओं को अश्लील या अपमानजनक रूप में दिखाना कानूनी अपराध है।
2020 के लॉकडाउन में जब OTT प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दिया गया, उसी दौरान अल्ट बालाजी, एमएक्स प्लेयर और उल्लू ऐप जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट ज्यादा प्रसारित होने लगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2020 में एक एडल्ट कॉमेडी शो के लिए सर्वाधिक स्ट्रीमिंग (1.1 करोड़ ) एक दिन में ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर की गई।
इस रिपोर्ट के अनुसार अल्ट बालाजी की मई 2020 की व्यूअरशिप में 2019 की तुलना में 60% इजाफा हुआ। 2020 में इसके मंथली एक्टिव यूजर्स भी 21% बढ़े। इस ओटीटी पर एडल्ट कंटेंट ज्यादा है।
