भादवा बीज पर अनुष्ठान,शोभायात्रा में गूंजे बाबा रामदेव जी के जयकारे – जाल का खेड़ा

काछोला कस्बे के समीप ग्राम जाल का खेड़ा मे रेगर समाज के द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की भादवा बीज के अवसर पर गाँव में बेवाण निकाला गया!

शोभायात्रा की शुरूआत पर मंदिर के पुजारी रतन लाल ने पूजा आरती की और अखिल भारतीय रेगर महासभा काछोला अध्यक्ष अध्यापक राजमल जाडोटिया ने बाबा रामदेव जी की जयघोष के साथ शोभायात्रा को रवाना किया!

शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए बाबा रामदेव जी से सुख समृद्धि एवम उत्तम स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की !

साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव भादवा बीज को शोभायात्रा के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से समस्त ग्रामवासियों ने मनाया!

 

इस दौरान अखिल भारतीय रेगर महासभा युवा प्रकोष्ठ मांडलगढ़ अध्यक्ष चांदमल जाडोटिया,प्रचार प्रसार सचिव डॉ कैलाश चंद्र जाडोटिया,भगवान लाल,कैलाश चंद्र, देबी लाल, चुन्नीलाल,राकेश कुमार, गणेश कुमार, विनोद कुमार ,ब्रजराज, सूरज कुमार,महेंद्र कुमार एवं समस्त श्रद्धालुओं को यात्रा का सौभाग्य मिला!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!