राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुशाल खेड़ा को पुनः हिंदी माध्यम में करने के लिए ग्राम वासियों की ओर से विधायक महोदय को ज्ञापन दिया

गगापुर,विनोद कुमार रैगर । ग्राम अरनिया के ग्राम वासियों द्वारा सहाड़ा रायपुर के विधायक महोदया श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी को आज समस्त ग्राम वासियों की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुशाल खेड़ा को पुनः हिंदी माध्यम में करने के लिए ग्राम वासियों की ओर से विधायक महोदय को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के बारे में दिनेश कुमार शर्मा ने बताया की विधायक महोदया को बताया कि राजकीय विद्यालय रा,प्रा,वि , कुशाल खेड़ा को राज्य सरकार की ओर से हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया गया है, विद्यालय के परिसर में अधिकतर आबादी अनुसूचित जाति जनजाति के होने के कारण वर्तमान में हिंदी माध्यम से गांव के सभी अभिभावक संतुष्ट हैं एवं शिक्षण कार्य से अच्छा है, कुशाल खेड़ा के अभिभावक अनपढ़ हैं और मजदूर वर्ग से हैं विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम हो जाने से हमें हमारे बच्चों को अन्य विद्यालयों में प्रवेश दिलाना पड़ेगा अन्य विद्यालय बहुत दूर है जिससे कि बालक बालिकाएं शिक्षण कार्य से वंचित हो जाएंगे, विद्यालय का शैक्षणिक स्तर साहित्य एवं सांस्कृतिक स्तर पंचायत समिति सहाड़ा में उत्कृष्ट प्रदर्शन है विद्यालय अंग्रेजी माध्यम हो जाने से अभिभावकों में भारी आक्रोश है, अवसर पर माधुपुरी गोस्वामी, नंदपुरी गोस्वामी, शंकर लाल सालवी, नारु लाल रेगर, शफी मोहम्मद , प्रभु लाल सालवी, नारायण लाल सालवी, नारायण लाल नायक,जमना लाल बैरवा,रतन लाल बैरवा, भेरूलाल बेरवा, भेरूलाल नायक, देवीलाल नायक, विजय कुमार ढोली, पंकज ढोली, गोवर्धन लाल नायक, राजमल हरिजन, गोवर्धन लाल रेगर, रामेश्वर सालवी, गिरधारी लाल नायक, सत्यनारायण सालवी,, बदामी बेरवा श्रीमती मांगी नायक,सोहनी देवी गाडोलिया आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!