दक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

IIFL फाउंडेशन द्वारा संचालित सखियों की बाड़ी कार्यक्रम के तीन दिवसीय दक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ । इस अवसर पर बोलते हुए IIFL फाउंडेशन के प्रशिक्षण हेड प्रवीण पानेरी ने बताया की तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दक्षाओ को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के विभिन्न कौशल के बारे में एवं गतिविधि आधारित शिक्षण एवं TLM की सहायता से बालिकाओं को सरल तरीके से कैसे शिक्षण करवाया जाए इसके बारे में बताया गया । आईआईएफएल फाउंडेशन के हेमंत मीणा ने बताया की राजस्थान में फाउंडेशन द्वारा सखियों की बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से 12 जिलों में 1134 सखियों की बाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे है जिसमे 34000 बालिकाएं शिक्षण प्राप्त कर रही है । दक्ष प्रशिक्षक निकिता शर्मा एवं निशा शर्मा द्वारा हिंदी,गणित एवं अंग्रेजी विषय में गतिविधि आधारित शिक्षण की बारीकियों के बारे में दक्षाओ को जानकारी दी गई । ब्लॉक छोटी सादड़ी के ब्लॉक अधिकारी श्याम लाल मीणा ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 दक्षाओं सहित कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
