नवीन तकनीकी ज्ञान एवं विषयों की समझ जरूरी – विधायक डॉ. परमार

ऋषभदेव | राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 एवं तकनीकी युग में बढती जनआकांक्षाओं एवं समुदाय के अनुरूप विविध शिक्षा कार्यक्रमों के बारे में एवं अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि विषयों की समझ एवं अध्यापन हेतु अपनी भूमिका एवं दायित्वों को सुनिश्चित करना होगा। उक्त व्यक्तव्य डॉ. दयाराम परमार विधायक खेरवाडा ने ऋषभदेव में आयोजित किकाभाई धर्मशाला सभागार में प्राचार्य-प्रधानाध्यापक सत्रारंभ वाक्पीठ में व्यक्त किये। डॉ. परमार ने शिक्षकों को टीएसपी एरिये में बालकों को अंग्रेजी एवं नई तकनीकी ज्ञान से परिपूर्ण होने के लिये स्वयं को अपडेट करने एवं बालकों को शिक्षा प्रदान करने की बात कही। 
सत्रारंभ समारोह के अध्यक्ष केसर देवी प्रधान, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका चेयरमेन मनीष मीणा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश वाणावत, शंकरलाल मीणा, रूपलाल मीणा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, नगर पार्षद अषोक लुणदिया, महावीर नागदा, रूपलाल मीणा जिला महामंत्री पंचायती राज शिक्षक संघ, वाक्पीठ अध्यक्ष माध्यमिक मोहनलाल मीणा एवं सचिव प्रकाश भाणावत तथा वाक्पीठ अध्यक्ष प्रारम्भिक रमणलाल अहारी एवं सचिव चुन्नीलाल कलाल उपस्थित रहे |

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीशचन्द्र जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत उदबोधन दिया। पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार जैन ने बालकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अदायगी एवं प्रतिस्पर्धा के दौर में सक्षम बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की एवं विद्यालय के बालकों-अभिभावको, जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी तरीके से विद्यालय में शिक्षातंत्र को मजबुती देने में अपनी महत्वपुर्ण भूमिका अदा करने की बात कही। वाक्पीठ के प्रथम दिवस राजेन्द्र प्रसाद नायक एवं बाबूलाल मीणा ने फ्युचर डायल प्रोग्राम, लक्ष्मण अहारी द्वारा प्राचार्य-उपप्राचार्य कार्य विभाजन एवं समन्वय विषय पर नाथुलाल सालवी एवं कृपाल सिंह चुण्डावत ने विशेष आवश्यकता वाले बालकों हेतु, विजेश जैन एवं सचिन जैन ने आरकेसीएल कॉर्स की अनिवार्यता एवं पुनर्भरण प्रक्रिया के बारे में, योगेन्द्र गांधी एवं महिपाल सिंह राणावत ने साईबर सुरक्षा एवं डिजिटल शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये चर्चा की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीशचन्द्र जैन ने कार्यालय अपेक्षा विषय पर वार्ता प्रस्तुत की।
