सेमाल को बाल मित्र ग्राम पंचायत बनाने का लिया संकल्प

ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सेमाल मे पंचायत स्तरीय बाल सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । गायत्री सेवा संस्थान के सचिव सुभाष जोशी ने बताया की बालको की सुरक्षा एवं अधिकार को ध्यान मे रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बाल सुरक्षा समिति का गठन किया जा रहा है, उसी के अन्तर्गत आज सेमाल ग्राम पंचायत मे बाल सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन स्थानीय सरपंच चन्दा देवी मीणा की अध्यक्षता मे किया गया । जिसमे बाल अधिकार, बाल दुर्व्यापार, बाल विवाह रोकथाम, यौन शोषण रोकथाम आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर स्थानीय प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गर्ग, वरिष्ठ अध्यापक शान्तिलाल शर्मा , बाल कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह, पूर्व सरपंच मांगीलाल मीणा , सराडा ब्लाॅक समन्वयक हिमांशु मीणा, क्लस्टर हेड रतनप्रकाश मीणा , भरत टेलर ने भी अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
