ऋषभदेव में राजस्थान युवा महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न

प्रतिभाओं को आगे बढाने से ही होगी प्रदेश की उन्नति – डाॅ. परमार
ऋषभदेव में ब्लाॅक स्तर पर राजस्थान युवा महोत्सव 2023-24 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. दयाराम परमार विधायक खेरवाडा, अध्यक्ष केसर देवी प्रधान पं0स. ऋषभदेव, विशिष्ठ अतिथि कचरूलाल पटेल देहात जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, रूपलाल मीणा अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव, जयप्रकाश वाणावत, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेन्द्र कुमार जैन, उपखण्ड़ अधिकारी श्रवणंिसह राठौड़, तहसीलदार श्याम सिंह चारण, पुलिस उपअधीक्षक डूंगरसिंह, हेरंब जोशी, सी.आई लच्छीराम रहे। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सतीशचन्द्र जैन ने बताया कि राजस्थान युवा महोत्सव के तहत् ब्लाॅक में 1157 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें 262 उपस्थित रहे। युवा महोत्सव का कार्यक्रम स्थल महावीर माॅडर्न पब्लिक सी. सै. स्कूल रहा | 
कार्यक्रम स्थल उपलब्ध करवाने के लिये फाउण्डर सुन्दरलाल किकावत का विशेष आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. परमार द्वारा सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डाॅ. परमार ने बताया कि राजस्थान के युवाओं को मौका देने, उनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं राज्य की दुर्लभ एवं लुप्त कला एवं संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन से राज्य के युवाओं में विभिन्न कलात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को विकसित करते हुए कलाकारों को उच्च मंच प्रदान कर ग्रामीण पारंपरिक कलाओं को प्रचारित एवं विकसित किया जा सकेगा तथा युवा कलाकारों की खोज की जा सकेगी।
साथ ही विधायक डाॅ. परमार ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं कार्यक्रम स्थल महावीर माॅडर्न पब्लिक सी. सै. स्कूल, ऋषभदेव के फाउण्डर सुन्दरलाल किकावत का भी सरकार की ओर से धन्यवाद किया। उपखण्ड़ अधिकारी एवं प्रधान केसर देवी ने भी सभी का धन्यवाद किया। युवा महोत्सव में सामुहिक लोक नृत्य में प्रथम सोहन मीणा, द्वितीय रेखा मीणा, तृतीय मिताली जैन रहे। सामुहिक लोक गायन में प्रथम रोशनी मीणा, द्वितीय राजेन्द्र मीणा तथा तृतीय किरण माने रहे। नाट में प्रथम निधि नाई रहे। शास्त्रीय नृत्य कत्थक में प्रथम ख्वाहिश जैन तथा द्वितीय परिधि जैन रहे। भरतनाट्यम् में प्रथम भव्या गोस्वामी रहे। शास्त्रीय एकल गायन में प्रथम उषा, द्वितीय साहिल मीणा तथा तृतीय भरत सिंह मीणा रहे।
कविता लेखन में प्रथम करूणा पटेल, द्वितीय रितिका पटेल तथा तृतीय रोहित रावल रहे। हारमोनियम में प्रथम जयसिंह मीणा रहे। गिटार में प्रथम रोहित मीणा रहे। योगा में प्रथम सिकन्दर मीणा, द्वितीय विकास मीणा तथा तृतीय विकेश मीणा रहे। चित्रकला/पोस्टर में प्रथम मोहित जोशी, द्वितीय नेहा जैन तथा तृतीय मनिषा मीणा रहे। माण्डणा में प्रथम मनमीत वैरागी तथा द्वितीय अनुखा कुमारी रहे। फोटोग्राफी में प्रथम तनुका विश्वास रहे। तबला में प्रथम रोनक मीणा रहे। पोस्टर में प्रथम कुलदीप मीणा, द्वितीय मानसी मीणा तथा तृतीय निधि कलाल रहे। संचालन त्रिभुवन रावल उवं दिप्ती पंचोली ने किया।
