गंगापुर में भारत विकास परिषद द्वारा किया नन्ही परियों का स्वागत

गंगापुर (भीलवाडा)- भारत विकास परिषद द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत कार्यक्रम नन्ही परियों का स्वागत का कार्य किया गया बालिका को जन्म देने वाली 10 प्रसूताऑ को ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनको गुड, गोला, फल, बिस्किट व नवजात शिशुओ को पोशाक तथा एनीमिया की कमी पाए जाने पर प्रसूता को लोहे की कडाही व गुड़ चना भी महिला सदस्यों की तरफ से उपहार में दिए गए बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत 15 बालिकाओं को कॉपी, रबड़, पेंसिल, बिस्किट, चिप्स, टॉफी, वितरण किए गए अस्पताल में महिला चिकित्सक संध्या नलवाया ने प्रसूता ताओं को एनीमिया व कैल्शियम की कमी पाए जाने पर खानपान एवं बच्चियों के पालन पोषण के बारे में जानकारी दी इस पुनीत कार्य में परिषद अध्यक्ष चैनसुख जीनगर , पवन लोहिया, दीपिका सोनी (महिला प्रमुख), रीना समदानी (बेटी बचाओ प्रमुख) पूजा लोहिया , ममता जीनगर, निशा समदानी, नीरू जैन आदि भाविप महिला सदस्यो ने इस पुनीत कार्य में उपस्थित होकर सहयोग कर लाभ उठाया गया ।
