लायंस एवं लियो क्लब बिजयनगर रॉयल के सदस्यों ने कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

विनोद कुमार रैगर

गुरला (भीलवाड़ा) | 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लायंस एवं लियो क्लब बिजयनगर रॉयल के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर कर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा । उक्त जानकारी देते हुए लियो प्रांतीय प्रवक्ता लियो अक्षत जैन ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा के दौरान लियो प्रांत 3233E2 के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चोपड़ा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारत के वीर जवानों ने अदम्य साहस से मां भारती की रक्षा की थी, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का श्रेय देश के वीर जवानों और शहीदों को जाता है। इस अवसर पर लियो प्रांतीय कोर्डिनेटर अमित लोढ़ा ने कहा कि आज का दिन करोड़ों देशवासियों के सम्मान एवं पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का है । श्रद्धांजलि सभा के दौरान संभागीय सचिव अतुल जैन,लायंस क्लब अध्यक्ष विनोद नाहर,सचिव राजेंद्र पामेचा,लियो कन्वीनर अनिल भंडारी,ज्ञानचंद कोठारी,सुरेंद्र सिंघवी दिलीप मेहता,शांतिलाल छाजेड़ गौतम बुरड़, भूपेंद्र चौधरी,लियो क्लब बिजयनगर रॉयल अध्यक्ष सीए मोहित कावड़िया, सचिव संस्कार जैन ,कोषाध्यक्ष दीपक जोगड़, विमर्श जैन,प्रिंस नाबेड़ा,मनदीप जैन,पंडित कपिल शर्मा,सीए विकास गोखरू,शुभम छाजेड़,अंकुश मुणोत,संयम रांका सहित कई लायंस व लियो क्लब के सदस्य मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!