गंगापुर विप्र सेना का स्थापना दिवस मनाया

विप्रसेना के स्थापना दिवस के अवसर अंबेश गुरु चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए और उसके पश्चात छः न्यात आश्रम गंगापुर में विप्रसेना स्थापना दिवस मनाया गया । जिसमें विप्रसेना जिलाध्यक्ष योगेश व्यास ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है हमें एक दूसरे की सहायता करते हुए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। समारोह में ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त गंगापुर तहसील अध्यक्ष सुनील तिवारी ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया समारोह में राकेश व्यास ,. अवधेश त्रिवेदी ,अनिल शर्मा , डॉक्टर सतीश शर्मा , जुगनू तिवारी , पार्षद मोनु तिवारी , गिरिराज तिवारी,नारायण तिवारी, कैलाश तिवारी,सी ए सुनील जोशी , अविनाश त्रिपाठी , भूपेन्द्र ओझा , टोनु त्रिवेदी,सोनू त्रिवेदी ,श्याम लाल पुरोहित , गिरिराज शर्मा , बालमुकुंद उपाध्याय , महेश व्यास , महेश तिवारी , दिलीप तिवारी , गौरव तिवारी , विनोद पंचोली, एडवोकेट मनीष दाधिच , एडवोकेट विकास शर्मा, हरीश श्रोत्रिय पार्षद,कपिल उपाध्याय , मोनु व्यास अंबानी एवं समस्त गुर्जरगौड़ महिला मंडल उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष का जन्मोत्सव भी मनाया ।
