शिक्षक संगठन ने मनाया कर्तव्य बोध दिवस

संवाददाता : ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-मावली

मावली कस्बे में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ब ने कर्तव्य बोध पखवाड़े के तहत आज कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया। उपशाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता तथा उपशाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह के मुख्य आतिथ्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुरकिया में किया। कार्यक्रम में के दौरान स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी और आदर्शों पर चर्चा कर शिक्षा और शिक्षार्थी हित में कार्य करने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, शारीरिक शिक्षक सदस्य रणवीर सिंह झाझरिया, तथा किरण पहाड़िया रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण सिंह राव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक, सामाजिक विकास के मूल्यों के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास की चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षक नरेश आमेटा, बाबूलाल सैनी, मनोहर लाल, सुलतान सिंह, कविता व्यास, मोहन सिंह देवड़ा, लक्ष्मी लाल, गुलिस्ता, तृप्ति शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक भरत सिंह चारण ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी उपस्थित शिक्षक साथियों का आभार प्रकट किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!