उदयपुर में डिप्टी जेलर सहित दो व्यक्ति रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट उदयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये कोटड़ा के उपकारापाल उपकारागृह धरमवीर सिंह गुर्जर और उसके दलाल करणसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की स्पेशल यूनिट उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई को कारागृह में परेशान नहीं करने एवं खाने की सुविधा देने की एवज में डिप्टी जेलर धरमवीर द्वारा उसके दलाल करणसिंह (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह (चार्ज उदयपुर) के सुपरवीजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जिसमे शिकायत की पुष्टि की गई.

पुलिस निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये धरमवीर पुत्र सिंह गुर्जर निवासी हेलक तहसील कुम्हेर, जिला भरतपुर हाल उपकारापाल उप कारागृह कोटड़ा, जिला उदयपुर एवं उसके दलाल करणसिंह निवासी माण्डवा रोड़, कोटड़ा को परिवादी से 3 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!