सनातन संस्कृति के अनुरूप पूजा अनुष्ठान के साथ शुरू हुई अंतिम दिन भाजपा की आक्रोश यात्रा..
वल्लभनगर । भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के अंतिम दसवे दिन जगह-जगह मिल रहे जनसमर्थन से भाजपाइयों में खासा उत्साह रहा। भाजपाइयों ने अपनी हिन्दू सनातन संस्कृति के अनुरूप गोमती तट पर स्नान कर मेवाड़ के हरिद्वार केरेश्वर महादेव मंदिर से पंडित राजेंद्र व्यास के निर्देशन में विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अनुष्ठान कर यात्रा शुरू की जहां केरेश्वर मंडल के गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए जनाक्रोश यात्रा संयोजक व भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने कहा कि अब वल्लभनगर कि सत्ता किसी परिवारवाद के हाथ में नहीं बल्कि संगठन के हाथ में होगी, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है औ आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए जन आक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने कहा कि इस जन आक्रोश यात्रा ने यह एहसास करवा दिया की विधानसभा का हर कार्यकर्ता पुनः इस राष्ट्रवादी पार्टी की सत्ता चाहता है और यह तय है कि इस भ्रष्ट सरकार के काले कारनामे के खिलाफ भाजपा पुनः विधानसभा की कमान संभालेगी। जाट ने कहा कि भाजपा से टूटने के बाद कार्यकर्ता हर तरह से हताश हुआ लेकिन अब उसे हताश होने की जरूरत नहीं है। केरेश्वर मंडल क्षेत्र में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अन्य पार्टीयों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा इस दौरान प्रभारी जाट व संयोजक झाला ने पूरे मान सम्मान के साथ उनका स्वागत किया।
इन गांव में पहुंची यात्रा…
जनाक्रोश यात्रा अंतिम दिवस पर केरेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अनुष्ठान के साथ शुरू होकर लूणदा पहुंची जहां जनसंपर्क किया गया, वहां से यात्रा अमरपुरा पहुंची जहां जन चौपाल के बाद यात्रा संग्रामपुरा, धाकड़ो का खेड़ा, जसवंतपुरा होते हुए पीथलपुरा, राजपुरा पहुंची जहां जनसंपर्क व जन चौपाल का आयोजन हुआ, केरेश्वर मंडल के गांवों के बाद यात्रा कानोड़ नगर में पहुंची जहां सूरजपोल पर भाजपाइयों ने इस जनाक्रोश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
यात्रा में यह रहे मौजूद….
इस जन आक्रोश यात्रा के अंतिम दिवस पर मावली पूर्व विधायक दली चंद डांगी,भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य धनराज अहिर, भाजपा जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट, वल्लभनगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, केरेश्वर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल जाट, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, भाजपा जिला मंत्री बसंती देवी रावत, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, जनाक्रोश यात्रा मीडिया प्रभारी व पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास बांसड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हंसा चौबीसा, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, धनराज सालवी, पुरुषोत्तम मेनारिया, महिला मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री ममता चौबीसा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा, भाजपा प्रबुद्धजन जिला सहसंयोजक दिनेश जोशी, गिरधारी लाल सोनी, तेज प्रकाश, दुर्गा शंकर दवे, गौतम मीणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।