जन आक्रोश यात्रा के समापन पर कानोड़ में कवि सम्मेलन आज
वल्लभनगर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में विगत 10 दिनों से चल रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का मंगलवार को कानोड़ में समापन होगा। जन आक्रोश यात्रा के समापन पर जनाक्रोश यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट व जनाक्रोश यात्रा संयोजक व विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के सानिध्य में आज नगर के गांधी चौक में सांय 6 बजे से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन के दौरान सूत्रधार राव अजातशत्रु उदयपुर, देश के ख्यातनाम वीर रस के कवि मुकेश मोलवा इंदौर, दीपक पारीक भीलवाड़ा ‘हास्य रस’, दिनेश देसी घी शाजापुर ‘हास्य रस’, राम भदावर इटावा ‘वीर रस’, विजय विद्रोही प्रतापगढ़ ‘वीर रस’, दीपा देवयानी जयपुर ‘श्रृंगार रस’ सहित कवि काव्य पाठ करेंगे।
