राजस्थान में गहलोत सिर्फ अपनी सरकार बचाने में लगे है : गणपतलाल स्वर्णकार

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरूद्ध जन आक्रोश यात्रा

भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ द्वारा किसानों की बिजली की समस्या, ऋणमाफी, युवाओं के साथ वादाखिलाफी व महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा की जन आक्रोश यात्रा ने फतहनगर सनवाड़ मण्डल में प्रवेश किया जनआक्रोश यात्रा का वाक्याजी बावजी सनवाड़ में वांक्या जी बावजी के सभी भोपाजी का उपरणा पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात यात्रा जीनगर मोहल्ला, नरसिंह मंदिर, गणेश मंदिर,उनिया मोहल्ला,सदर बाजार प्रमुख मार्गो से होकर रावला चौक में चौपाल आयोजित की गई चौपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर आक्रोश जता कर कहा कि कांग्रेस के कुशासन में किसानों के हाल बेहाल है उन्हें यूरिया खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है बिजली की परेशानी हो रही है, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार में हो रहे है लेकिन इस निरंकुश शासन में इन्हे रोकने वाला कोई नहीं है उन्होंने बताया कि सिर्फ भाजपा ही आमजन के हित में काम कर सकती है चौपाल में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे फिर फतहनगर क्षेत्र के ओगना खेड़ा, धूणी माता,मेन चौराहा,प्रताप चौराहा,सनवाड़ चौकड़ी,हिरावास होते हुए चंगेड़ी रोड, बस स्टैंड, इटाली चौराहा,कच्ची बस्ती से मंडी प्रांगण में स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर समापन के अवसर पर मावली विधायक ने कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में बेरोजगार को ठगा जा रहा है भर्तिया निकालकर वापस बन्द कर दी जाती है परीक्षाओं से पहले पेपर लीक हो जाती है किसी पर कोई लगाम नहीं है महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे है और उन्हें मारा जा रहा है भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गई है ये सरकार सिर्फ केंद्र सरकार के कामों को अपने नाम गिना रही है लेकिन जनता भी अब समझदार हो गई है चुनावों में उसे गुजरात की तर्ज पर सबक सिखाएगी जनाक्रोश यात्रा विधानसभा संयोजक गणपतलाल स्वर्णकार ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सिर्फ अपनी सरकार बचाने में लगे है इसके अलावा दूसरा कोई कार्य नहीं किया है धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जा रहा है साधु संतो की हत्याएं हो रही है कांग्रेस चुनावी वादो को भूल गई है उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों से कर्जमाफी का वादा कर भूल गई साइबर क्राइम में, बिजली की कीमतों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में, परीक्षाओं के पेपर लीक में राजस्थान न.1 पर है जनता ने इस शासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बाघला ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं आमजन का धन्यवाद ज्ञापित किया यात्रा के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने काग्रेस सरकार के विफलताओं के पत्रक नगरवासियों मे बांटे एवम काग्रेस सरकार के जंगलराज के खिलाफ नारे बाजी कर कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंक भारतीय जनता पार्टी को जीताने का आश्वासन दिया उक्त यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्र गुप्त सिंह चौहान, विधायक धर्म नारायण जोशी, जिला महामंत्री नरेंद्र आसोलिया,जिला उपाध्यक्ष एवम यात्रा प्रभारी गणपत लाल स्वर्णकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह चूंडावत,घासा मंडल अध्यक्षरतन सिंह कितावत,पूर्व विधायक दल्ली चंद डांगी,जिला अध्यक्ष एस सी मोर्चा मुकेश खटीक,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु अग्रवाल,कविता जोशी,महामंत्री फूल चंद कुमावत,रोशन लाल खटीक,पूर्व चेयरमेन राजेश चपलोत, सुनील डांगी, प्रवीण सिंह, गोरी लाल बंजारा भरत भानु जीओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन खटीक, प्रह्लाद सिंह, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष मोहित बन्सल,एस सी मोर्चा जिला मन्त्री श्रवण खटीक,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, किशान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एस सी मोर्चा अध्यक्ष पुरण जिनगर, महिला मोर्चा उमा देवड़ा, मोर्चा महामन्त्री शैलेश मीणा, भाविन जैन,अशोक तेली,लक्ष्मण पूरी, शक्ति सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक यादव, भेरू लाल बैरवा,पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, विनोद धर्मवत, सोहन खटीक, विनोद चावडा,प्रकाश देवरा,आई टी सेल जगदीश पुरोहित,राजू माली, शिव नारायण सोनी, अशोक सिंह,सूर्य प्रताप सिंह, छगन खटीक,कुमार शानु,जगदीश खटीक, अंकित खटीक,मोहित सोनी, नितिन पालीवाल,आर सी पालीवाल,नरेश, दीपक यादव, राजेश खटीक अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!