अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार के लिए डॉ. अर्पण जैन चयनित

साहित्य में सक्रिय मातृभाषा डॉट कॉम के लिए यह पुरस्कार मिला

राजस्थान । साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार वर्ष 2020 के पुरस्कारों की घोषणा की गई, इस सूची में मातृभाषा डॉट कॉम के लिए डॉ. अर्पण जैन अविचल को अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

ज्ञात हो कि विगत सात वर्षों से हिन्दी के रचनाकारों का लेखन मातृभाषा डॉट कॉम पर प्रकाशित किया जा रहा है, जिससे लगभग तीन हज़ार से अधिक लेखक व 20 लाख से अधिक पाठक जुड़े हैं। अंतरताने के संपादकीय मण्डल में इन्दौर से डॉ. अर्पण जैन सहित शिखा जैन, दिल्ली से भावना शर्मा सहित आगरा से गणतंत्र ओजस्वी, इन्दौर से डॉ. नीना जोशी, नितेश गुप्ता जुड़े हैं।

अखिल भारतीय प्रति पुरस्कार रुपये 1,00,000/- (रुपये एक लाख) के साथ शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति के साथ रचनाकारों को अलंकृत किया जाता है।
मातृभाषा डॉट कॉम को मिले पुरस्कार पर डॉ. वेदप्रताप वैदिक, चित्रा मुद्गल सहित संस्थान की राजस्थान इकाई अध्यक्ष नरेन्द्रपाल जैन जी सहित सम्पूर्ण पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित कर साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश का आभार व्यक्त किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!