ऋषभदेव : 5 दिन से लापता लड़की का शव पेड़ से लटका मिला
ऋषभदेव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानूवाड़ा के बिलखाई फला की एक छात्रा 5 दिन से लापता थी। गुरुवार को उसका शव घर से 700 मीटर दूर महुए के पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस थाना ऋषभदेव में सुचना मिली की एक लड़की का शव महुए के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है। इस पर डिप्टी विक्रम सिंह, थानाधिकारी लच्छीराम, सब इंस्पेक्टर रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि चार-पांच दिन पुराना लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ है। आस पास के लोगों से पता किया तो कानूवाड़ा निवासी उर्मिला कुमारी पुत्री लक्ष्मण मीणा उम्र 17 वर्ष होना बताया। वह 11वीं में पढ़ रही थी। इस पर मां भी मौके पर पहुंची और अपनी पुत्री के रूप में पहचान की । मां ने बताया कि लड़की 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे घर से स्कूल के कागजात तैयार करने के लिए निकली थी पर वापस नहीं आई। उसकी आसपास में ही तलाश कर रहे थे। शव को नीचे उतरवाया कर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाए, जहां पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
इनपुट : शुभम जैन