भारत विकास परिषद शाखा आसपुर के तत्वावधान में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन

आसपूर । शनिवार को सनराईज पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुर (अंग्रेजी माध्यम) में भारत विकास परिषद शाखा आसपुर के तत्वावधान में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल सिंह जी अहाडा थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के निदेशक एवं गुरुवन्दन छात्र अभिन्दन प्रकल्प प्रभारी नागेंद्र सिंह जी सटोडा ने की । विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह जी चौहान, अनिल जी गुप्ता, बसंत जी मेहता और जितेंद्र जी बुनकर रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रगीत वन्देमातरम से हूआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में हिंदी व्याख्याता विक्रम सिंह चौहान तथा श्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में कक्षा 12 वीं 95% प्राप्त करने बालिका सिया दर्जी को सम्मानित किया गया।

साथ ही स्थानीय विद्यालय के समस्त विद्वान अध्यापकों तथा विदुषी अध्यापिकाओ को भी क्रमवार सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय नागेंद्र सिंह जी सटोडा ने सम्मानित अतिथियों का शब्द सुमनो से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया , साथ ही विद्यार्थियों को अपने जीवन में गुरु का महत्व तथा गुरु शिष्य के संबंध से परिचित कराया। मुख्य अतिथि महोदय लाल सिंह जी अहाडा ने विद्यार्थियों को भारत की सभ्यता तथा संस्कृति से अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि महोदय देवेंद्र सिंह जी चौहान ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय जितेंद्र जी बुनकर ने उपस्थित अतिथियो व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी निमित्त जी द्विवेदी के नेतृत्व में छात्रा मेनसुराज चौहान ने किया । अंत में भारत माता के जयकारों व राष्ट्रगान के उच्चारण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!