बच्चों को राम बनाना है ,तो माताओं को कौशल्या बनना पड़ेगा – एडीओ

आसपुर के पेसिफिक में हुआ विशाल मातृ शक्ति सम्मेलन

आसपुर । आसपुर के पेसिफिक पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विशाल मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें करीब 800 माताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने कहा कि आज के इस युग में 4G ,5G तक के नेटवर्क आ चुके हैं । जिससे परिवार के समीकरण बिगड़ रहे हैं। वही परिवार बिखर भी रहे हैं। इसलिए समय के साथ पारिवारिक समझौते कर परिवार के साथ रहना सीखें । माताओं के संस्कार से ही परिवार बनते हैं ।महिलाओं को सुनने की क्षमता को बढ़ाना होगा एवं सत्य के साथ चलना होगा ।तब ही भारत व देश के संसाधन सुरक्षित हो सकेंगे। जीवन में अपने बच्चों को IAS बनाएं, डॉक्टर बनाएं और अन्य सरकारी नौकरी में भेजे, लेकिन बच्चे पर अपनी पराकाष्ठा को ना भूलने के संस्कार दें ।अपने घरों में अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजारे। वही आसपुर डिप्टी नोपाराम भाकर ने भी देश में हो रहे साइबर क्राइम पर अपनी व्यथा व्यक्त की। बताया कि इंसान जन्म से स्वार्थी होता है और स्वार्थ से ही क्राइम की पैदाइश होती है।
महिला मातृ सम्मेलन में महिला पुलिस कांस्टेबल के द्वारा आत्मरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं आत्म की रक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की गुरुर सिखाये और कानून के बारे में अलग-अलग क्राइम की जानकारियां दी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सामलिया ने की। मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवीन प्रकाश जैन, विशिष्ट अतिथि डिप्टी नोपाराम भाकेर, थानाधिकारी सवाई सिंह सोढा, उप प्रधानाचार्य प्रफुल्ल चौहान व रेखा पंड्या थे। कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रव्वजलन किया। स्वागत उद्बोधन एमडी लोकेंद्र सिंह नांदली ने दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह राठौड़ व ललित आचार्य ने अतिथियों का तिलक व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!