बाइक व कार भिड़ंत में एक की मौत
आसपुर थाना क्षेत्र के डूंगरपुर _आसपुर मार्ग पर हुई घटना
आसपुर _आसपुर थाना क्षेत्र के आसपुर _डूंगरपुर मुख्य मार्ग पर होटल अपेक्स के सामने एक कार व बाइक भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया ।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांतिलाल पिता भेरा मीणा निवासी मांडली थाना झल्लारा जो सागवाड़ा से रविवार रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था ।तब होटल अपेक्स के पास सामने आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया ।राहगीरों व पुलिस की मदद से आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस ने इनके परिवार को दी परिवार मौके पर पहुंचा ।शव को रात्रि में मोर्चरी में रखवाया गया ।सवेरे शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। एएसआई सुरेंद्र सिंह मय जाब्ते के पहुंचे
परिवार का कमाऊ था मृतक_ कांतिलाल के 7 व 4 वर्ष के 2 पुत्र हैं। व बुजुर्ग माता पिता व दो छोटे भाइयों का सहारा था। बोरिंग मशीन पर चालक था। जो अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था ।इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।
इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी
