राजीव गांधी ओलंपिक खेल-का उद्घाटन आसपुर महाराणा प्रताप खेल मैदान
मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार कोठारी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई
आसपुर ग्राम पंचायत व पंचायत समिति आसपुर के द्वारा राजकीय सीनियर स्कूल के महाराणा प्रताप खेल मैदान में 29 अगस्त से 1 सितंबर 2022 राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ सभी अतिथियों के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिपक प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार कोठारी ने खिलाड़ियों को मैच खेलने की शपथ दिलाई ।
अध्यक्षता सरपंच केशर देवी ने मैच खेलने की घोषणा की
क्रिकेट प्रतियोगिता में A टीम व B के द्वारा 12 ओवर का मैच खेला गया A टीम ने 108 रन बनाए व B ने 85 रन बनाकर आउट हुईं ।
A टीम के कप्तान मेहुल कलाल की टीम ने 23 रन से विजय रहीं व B टीम के कप्तान भाविक जैन ने ज्यादा 29 रन बनाए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार कोठारी, अध्यक्ष सरपंच केशर देवी, वरिष्ठ अतिथि परमानंद उपाध्याय, पंचायत समिति सदस्य अनिल गुप्ता, प्रकाश नागदा , रमेश नागदा,सीनियर स्कूल प्रिंसिपल रामसिंह चौहान, अध्यापक विकास, पीटीआई ईश्वर सिंह फतेहपुरा, व संचालन मनोज जैन ने किया ।
इस मोके पर वक्ताओ ने कहा की प्रदेश के मुख्यमन्त्री जी ने राजीव गांधी खेल-कूद प्रतियोगिता का एक आगाज किया ।
इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी
