डॉ शर्मा का तबादला हुआ निरस्त ग्रामीणों ने किया स्वागत बनकोड़ा पीएससी का मामला

पूंजपुर । आसपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकोड़ा के डॉक्टर जगदीश प्रसाद शर्मा का स्थानांतरण 1 माह पूर्व जिले के कोचरी केंद्र पर हुआ था।जिसको लेकर बनकोड़ा सहित अन्य गांवो के लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की थी। तो इधर कोचरी से स्थानांतरित होकर आए डॉ चंद्रवीर परमार ने बनकोडा में पदभार ग्रहण किया था तो इधर शर्मा मेडिकल अवकाश पर चले गए थे। केंद्र पर एक और चिकित्सक प्रहलाद सिंह को पुनाली केंद्र पर लगाकर यहां पर ग्रामीणों की मांग पर शर्मा की नियुक्ति गई। इधर चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद से स्वास्थ्य केंद्र में भी राजनीति के साथ स्टाफ में मनमुटाव चल रहा था। जिसको लेकर बुधवार को डॉक्टर जेपी शर्मा ने पदभार ग्रहण किया तो वहीं इधर ग्रामीणों ने डॉक्टर शर्मा एवं परमार का माल्यार्पण के साथ स्वागत करते हुए दोनों चिकित्सकों को रोगियों को उपचार देने के साथ ही दोनों चिकित्सकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गिले-शिकवे दूर करवाएं। इस अवसर पर पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, सरपंच जैकी मीणा, महिपाल सिंह राणावत, सुरेंद्र सिंह ओड़ा, गजेंद्र मालवी, पवन मालवी, नारायण पंचाल,भंवर लाल रेबारी लोकेंद्र सिंह, मनीष कोठारी, पंकज आर्य, लक्ष्मण सिंह, दिपक जैन, राकेश कलाल, निर्भयसिंह, हरेंद्रसिंह आदि मौजूद थे।

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी

0
0

1 thought on “डॉ शर्मा का तबादला हुआ निरस्त ग्रामीणों ने किया स्वागत बनकोड़ा पीएससी का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!