चोरों के आतंक से परेशान गांव वाले, बिछीवाड़ा में 3 सुने मकान, एक दुकान के तोड़े ताले, लाखों के रूपये जेवरात सहित नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में दिखे चोर
डुंगरपुर ज़िले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बिछीवाड़ा गांव में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। बीती रात चोरों ने 3 सुने मकान व एक दुकान ताला तोडकर लाखों रूपए के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। वही, चोरों दुकान का ताला तोड़ते हुए सीसीटीवी केमरे में दिखा दिए है। बिछीवाड़ा निवासी गणेश पंचाल के घर से क़रीब ढाई लाख के जेवरात सहित 20 हज़ार की नकदी पार कर दी। गणेश का परिवार काम के लिए अहमदाबाद रहता है। आज सुबह पड़ोसी ने सुचना दी उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर अहमदाबाद आयकर देखा तो घर से सोने- चांदी के जेवरात, नकदी गायब थी। वही, उसी रात गांव को रावल बस्ती में लक्ष्मी रावल के सुने घर को चोरों ने निशाना बनाया और चोर डेढ़ तोले की एक सोने के चैन, नाक की सोने 2 नथ, 2 चांदी सिक्के सहित 10 हज़ार रूपये केश लेकर चोर फरार हो हुए। लक्ष्मी उसका बेटा अहमदाबाद में काम के लिए रहते है। वही, चोरों लक्ष्मी के घर के पास में ही शांति लाल रावल के घर को भी निशाना बनाया चोरों ने शांति लाल के घर से एक तोले की सोने की चेन, 15 तोला चांदी के जेवरात और एक सोने की अंगूठी चुराकर फरार हो गए। शांति लाल अपनी पत्नी को अस्पताल दिखाने के लिए अहमदाबाद गए हुए थे। देर रात लौटने के बाद शांति अपने पुराने घर में सोने के लिए चलें गए थे। इसके आलावा चोरों ने महादेव मंदिर स्थित अनाज बीज की दुकान का भी तोला तोड़ा लेकिन चोरों को दुकान से ज्यादा कुछ हाथ नहीं लग पाया। वही, दुकान का ताला तोड़ते हुए चोरा का वीडियो दुकान के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोरी इन 4 वारदातो को चोरों ने रेकी कर अंजाम दिया। वही, बिछीवाड़ा थाना से गांव महज़ 200 मीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में एक रात में 4 चोरियों ने पुलिस के रात्रि गस्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।
इनपुट : नरेश भोई
