दुष्कर्म की शिकार नाबालिक पीड़िता का गर्भ ठहरा, मृत शिशु को दिया जन्म,पीड़िता के पिता की रिपोर्ट दो अज्ञात लड़को के खिलाफ दोवड़ा थाने के मामला दर्ज

दुष्कर्म की शिकार हुई एक किशोरी के गर्भवती होने तथा उसके द्वारा मृत शिशु को जन्म देने का सनसनी मामला रविवार को यहां सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग पीड़िता ने शनिवार रात जिला अस्पताल में एमसीएच वार्ड में एक मृत शिशु बालिका को जन्म दिया। घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस ने मृत शिशु बालिका का पोस्टमार्टम डीएनए परीक्षण सहित अन्य कार्यवाही पूर्ण करवाई। दौवड़ा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र की एक किशोरी को शनिवार रात पेट में भयंकर दर्द उठा। इस पर परिजन उसे देर रात उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे 7 माह से गर्भवती होना बताया। इस पर किशोरी के माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी को जिला अस्पताल के एम सेट वार्ड में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसने एक मृत्यु शिशु बालिका को जन्म दिया। चिकित्सालय की ओर से इस घटना की सूचना पुलिस को दी। किशोरी के बड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की होने से वरदा थाना प्रभारी मय जाब्ता मौके पहुंचे तथा पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की तो घटना दौड़ा थाना क्षेत्र में होने से दौवड़ा पुलिस को भी सूचना दी गई। इस पर दौवड़ा थाना प्रभारी मय जाब्ता पहुंचे। पुलिस अधिकारियो तथा महिला पुलिस कर्मी की ओर से पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने गत होली के त्यौहार से पूर्व दो लडको द्वारा उसे रोके जाने तथा उसमे एक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की जाने की बात बताई। वहीं उसने बताया की दुष्कर्म करने वाले लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। वरदा एवं दोवड़ा थाना पुलिस की ओर से घटना स्थल के बारे में मंथन चलता रहा तथा आखिर दोवड़ा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पीड़िता के पिता ने दोवड़ा थाना को रिपोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में बताया की उसकी पुत्री को शनिवार रात को अचानक पेट दर्द होने की शिकायत हुई। इस पर उसने उसे टेबलेट दी लेकिन पेड़ दर्द बढ़ता गया। जीप से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर किशोरी को 7 माह से गर्मवाती होना बताया। इससे किशोरी को एमसीएच वार्ड में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसने एक मृत शिशु बालिका को जन्म दिया। रिपोर्ट में बताया की गत होली से कुछ समय पूर्व प्रार्थी की पुत्री व पुत्र दोनो हडमातिया गए थे। जहा देव दर्शन के बाद प्रार्थी की पुत्री पैदल गांव आ रही थी की घंटी घड़ा के निकट उसे दो लड़के मिले जिन्हे वह नही जानती है। उन्होंने पुत्री को उसके नाम से बुलाया तथा उसके नही रुकने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया।वही उसमे से एक लकड़ा प्रार्थी की पुत्री को पकड़ कर जंगल की तरफ ले गया तथा पेड़ के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरा लड़का निगरानी रखे हुए था। उन्होंने पार्टी की पुत्री को इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। जिसके चलते पुत्री ने घटना की जानकारी परिजनों को तो को नहीं दी। रिपोर्ट में अज्ञात लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करने प्रदान करने की गुहार की गई।

इनपुट : नरेश भोई

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!